एक्‍ट्रेस ने बताया जिंदगी का बदनुमा सच: बचपन में हुआ था रेप, बॉस के साथ नहीं सोने पर नौकरी से दिया था निकाल

हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जेन फॉन्डा ने अपने बचपन के कुछ कड़वे अनुभवों के बारे में खुल कर बात की। 79 साल की इस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी जिंदगी का हिस्सा रहे मर्दों के सामने हमेशा छोटा महसूस किया। उन्होंने बताया, मेरा रेप हुआ, बचपन में मैं शारीरिक शोषण की शिकार रही। बॉस के साथ सोने को मना करने पर मुझे नौकरी से निकाल दिया गया था। मुझे हमेशा लगता था कि यह मेरी गलती है। मुझे लगता था कि मैं सही चीज नहीं कहती। ऑस्कर विजेता इस एक्ट्रेस ने ‘ना’ शब्द की ताकत के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, मुझे ना कहना सीखने में 60 साल लगे। मैंने कभी जिंदगी में ना नहीं कहा था। मैंने उस समय के बारे में सोचा जब मैं सही नहीं थी और दूसरों ने मेरा फायदा उठाया। इससे पहले साल 2014 में फॉन्डा ने बताया था कि उनकी मां फोर्ड सेमोर भी शारीरिक शोषण से पीड़ित बच्ची थीं। जब फॉन्डा 12 साल की थीं तो उन्होंने सुसाइड कर लिया था।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने अपने कड़वे कल के बारे में बात की हो। इससे पहले एश्ले जुड ने बताया था कि 1998 में जब वह महज 14 साल की थी, तब वह रेप का शिकार हुई थीं। एश्ले ने कहा, “जब मैं 7 साल की थी तब मुझे पीटा गया, 14 की उम्र में मेरे साथ बलात्कार हुआ, फिर 1998 में दोबारा मेरे साथ बलात्कार हुआ। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि मेरी तस्करी नहीं हुई।”

एश्ले जनवरी में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस में शामिल होने आई थीं। एश्ले ने लिंगभेद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक फीमेल एक्ट्रेस होने की वजह से मेल स्टार्स के मुकाबले उनकी कमाई 40% तक घटी है।तकरीबन 5 मिनट के अपने भाषण के अंत में एश्ले ने हिंदी में कहा, “अब समझौता नहीं”। उन्होंने सभी महिलाओं और लड़कियों को शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। 2015 में मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 90 के दशक में एक मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो के अधिकारी ने उनका शोषण किया था। बता दें कि 1997 में जब वे ‘किस द गर्ल्स’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब एक मशहूर हॉलीवुड स्टूडियो के एक्जीक्यूटिव ने उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया और उन्हें नहाते हुए देखने के लिए कहा था। हालांकि, एश्ले ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar