'अम्मा' की राह पर शिवराज, गरीबों को पांच रुपये में मिलेगा खाना

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता पांच रुपये में अम्मा थाली देकर जनता के बीच लोकप्रिय हुईं तो अन्य राज्यों की सरकारें भी अब इस राह पर चल पड़ी हैं. राजस्थान में इसी तर्ज पर योजना जोर-शोर से शुरू हो गई है, तो शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इसके लिए बजट में प्रावधान किया है.
शिवराज के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों के अति गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराने के लिए 'दीनदयाल रसोई योजना' शुरू करेगी.  प्रदेश के चार बड़े शहरों में ‘दीनदयाल रसोई योजना’ लागू की जाएगी. योजना के तहत शहरी गरीबों को पांच रुपये में भोजन की थाली मिलेगी. यह प्रावधान वित्तमंत्री जयंत मलैया ने वर्ष 2017-18 के बजट में किया है.
वित्त मंत्री मलैया ने बजट पेश करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत नगरीय क्षेत्र के अति गरीबों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए चुनिंदा नगरों में 'दीनदयाल रसोई योजना' शुरू की जा रही है.
वित्त मंत्री ने इस योजना का ब्योरा देते हुए बताया कि इस योजना के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि योजना का वित्त पोषण मुख्य रूप से कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उनसे प्राप्त होने वाले अंशदान से किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar