एक अखबार द्वारा अपनी ड्रेस पर टिप्पणी से सोनम कपूर भड़क गई हैं. शुक्रवार को मुंबई के एक कार्यक्रम में सोनम ने काले रंग का जम्प सूट पहना था जिसकी अलग एंगल में फोटो छापी गई और लिखा 'सोनम इस काली ड्रेस में सहज नहीं दिखीं'.
सोनम कपूर ने मीडिया को लताड़ लगाते हुए ट्विटर पर लिखा 'मैं अपने कपड़ों में एकदम सहज थी. मैंने वहां कुछ जरूरी बातें भी कहीं थीं. लेकिन जाहिर सी बात है आप लोगों के पास रिपोर्ट करने के लिए सिर्फ यही थी.' सोनम ने पत्रकारों से कहा 'मैं बुर्का पहनूंगी या बिकनी ये फैसला सिर्फ मैं लूंगी. कोई और डिसाइड नहीं करेगा कि मुझे क्या पहनना है'. सोनम ने आगे कहा 'फोटोग्राफर्स ने इन तस्वीरों को अलग ही मकसद से खींचा है. वैसे भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे अपने शरीर पर फक्र है.' सोनम को ट्विटर पर भूमि पेडनेकर का भी साथ मिला.
फैंस ने भी सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का साथ दिया.
Tags
Film era
