भाजपा नेता शायना एनसी को भेजे गए अश्‍लील और गंदे मैसेज, सोशल मीडिया पर किया जा रहा तंग

भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शायना एनसी ने अश्‍लील और भद्दे मैसेज भेजे जाने के खिलाफ पुलिस में अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करार्इ है। आरोपी उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है और उसका पता लगाने के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस ने बताया कि शायना एनसी के मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजे गए। इस तरह के मैसेज आने के बाद उन्‍होंने उसे चेताया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। मामला महिला की गरिमा को ठेस पहुंचानले और आईटी एक्‍ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। शायना ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया, ”वह व्‍यक्ति सोशल मीडिया पर मुझे तंग कर रहा था। इसलिए ऐसे मामलों में जो किया जाना चाहिए वहीं मैंने किया। मैंने पुलिस में शिकायत की और मैं ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहती हूं।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar