जियो ने बनाया प्लान, मोबाइल डाटा के आधे बाजार पर होगा उसका कब्जा

देश में मोबाइल डाटा का बाजार 2020—21 तक तीन लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। रिलायंस जियो ने कहा है कि वह इसमें से 50 प्रतिशत राजस्व बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में है। हालांकि, उद्योग के कुछ विश्लेषकों ने जियो के बाजार हिस्सेदारी के आकलन को आक्रामक करार दिया है। 
रिलायंस जियो ने निवेशकों के समक्ष ताजा प्रस्तुतीकरण में कहा, वॉयस राजस्व डाटा की ओर स्थानांतरित होगा। 2020—21 तक देश में डाटा का बाजार तीन लाख करोड़ रुपये होगा। 
जियो ने कहा कि फिलहाल वह भारत में 85 प्रतिशत मोबाइल डाटा ट्रैफिक की मांग को पूरा कर रही है। कंपनी का ज्यादातर नेटवर्क पहले ही बन चुका है और वह 2020—21 तक भारत की डाटा मांग का 60 प्रतिशत तक पूरा करने में सक्षम होगा। 
प्रस्तुतीकरण में जियो ने कहा कि करीब 40 करोड़ ग्राहक डिजिटल सेवाओं पर न्यूनतम 500 रुपये खर्च करने में सक्षम हैं।
जियो के प्राइम मेंबर्स को मिलेंगे ये और लाभ
जियो ने अपने प्राइम सदस्यों के लिए पेशकश के तहत दिए जा रहे लाभ बढाए हैं। कंपनी का कहना है कि जो प्राइम सदस्य 303 रुपये का रिचार्ज करेंगे, उन्हें पांच जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, यह डेटा प्लान के तहत 28 जीबी से अतिरिक्त होगा। कंपनी के प्राइम सदस्य को 99 रुपये के एकमुश्त सालाना शुल्क के बाद 303 रुपये प्रति महीने के प्लान में 28 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें एक दिन में अधिकतम एक जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा और उसके बाद स्पीड धीमी हो जाएगी।
प्राइम सदस्यता के लिए 31 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। 
इसी तरह कंपनी ने 499 रुपये का रिचार्ज करवाने वालों को 10 जीबी अतिरिक्त डेटा देने की घोषणा की है। इस प्लान में 56 जीबी डेटा 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। अतिरक्त डेटा पूल केवल पहले महीने के लिए होगा।
कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप कार्यक्रम चला रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar