ये है उड़ने वाला फोन कैमरा, फोन से जुड़कर खुद खोज लेता है चेहरा

खुद उड़ने वाला एक कैमरा मोबाइल फोन से जुड़ जाता है जिसकी मदद से लोग चलते-फिरते सेल्फी ले रहे हैं. इस कैमरे को बनाने वाली कंपनी ने इसे शेल्फी नाम दिया है. ये अपने नाम के मुताबिक ही उड़ते हुए तस्वीरें खींचता है, वीडियो बनाता है. यानी स्टिक से सेल्फी का झंझट हमेशा के लिए खत्म.

सैमसंग फोन या आईफोन समेत ये 4 से 6 इंच वाले किसी भी फोन से ये अटैच हो सकता है. ये जेब में रखा जा सकता है, फोन से अलग करते ही इसके पंखे चलने लगते हैं. हवा में मंडराते हुए ये चेहरा खुद खोज लेता है. हाथ के इशारे या शरीर की हरकत से भी ये मनमुताबिक एंगल पर आ जाता है. वीडियो इसके रैम में रिकॉर्ड होता है जिसे फोन में ट्रांसफर कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है.
और भी हैं उड़ने वाले कैमरे
ये बाज़ार में अकेला नहीं है. हाल ही में चीन की एक कंपनी ने भी उड़ने वाला कैमरा लॉन्च किया है और ऐसे ही दूसरे कैमरे भी बाज़ार में हैं. जिनमें एक कैमरे का नाम Airselfie है. ये फोन से जुड़ जाता है. उड़ते हुए तस्वीर लेता है और इसके एंगल को फोन पर देखते हुए फोकस किया जा सकता है.
ऐसा ड्रोन कैमरा जो नींद आने पर खुद ही हाथ से निकल जाता है
इसमें वीडियो एक माइक्रो एसडी-कार्ड पर रिकॉर्ड होता है. एक और कंपनी भी ड्रोन फोन पेश कर चुकी है, जिसे फोन से ही कंट्रोल किया जाता है. अगर फोन लिए हुए नींद आ जाए तो ये खुद ही हाथ से निकल कर सेल्फ चार्ज मॉड में पहुंच जाता है. होवर कैमरा (Hover Camera) नाम से एक ड्रोन भी बाजार में आ चुका है, हालांकि ये आकार में कुछ बड़ा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar