राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फरवरी 2017)

मेष: आज का दिन मिश्र फलदायी है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। रागद्वेष से दूर रहने की सलाह है। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमय बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण रहेगा। संभवतः आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।

वृषभ: आज का दिन शुभफलदायी है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मिथुन: दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न होंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास कीजिएगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।


कर्क: आज सावधानी रहें। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग मन पर छाया रहेगा। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है, ना बोलने के प्रसंग हो सकते हैं। कामुकता मानभंग का कारण न बने। संभवतः यात्रा प्रवास टालिएगा।

सिंह: दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ घटना हो सकती है जिससे तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। माता की तंदरुस्ती बिगड़ेगी। स्वस्थ मन से निद्रा नहीं आएगी। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। पानी तथा स्त्रियों से संभलें। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा।

कन्या: आज किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा ना लें। साथियों संग अच्छा समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से नरम हो जाएंगे। मित्रों व स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ़ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

तुला: आज मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के चलते नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। जिद्द छोड़ दीजिएगा। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें। स्वास्थ्य संभालिएगा।

वृश्चिक: आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख कि अनुभूति होगी।

धनु: आज का दिन कुछ कष्टदायक होने के चलते संभलकर रहें। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग होंगे। स्वभाव में उग्रता के चलते किसी से विवाद न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी व बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

मकर: सामाजिक कार्यों से लाभ होगा। विविध क्षेत्रों से लाभ होने के योग हैं। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाहोत्सुकों के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ: आज शारीरिक व मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यों से लाभ भी होगा।

मीन: आज उच्च अधिकारी से सम्बंधों का खयाल रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास कीजिएगा। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar