यूपी चुनाव: रायबरेली में आज भाई राहुल के साथ होंगी प्रियंका गांधी


19 फरवरी को यूपी चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रायबरेली में चुनावी रैली में हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।
17 फरवरी(शुक्रवार) को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की रैलियां आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी होंगे तो वहीं भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। बाराबंकी और लखनऊ में सपा की ओर से अखिलेश यादव प्रचार करेंगे।
इटावा में अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे इटावा के सिद्धार्थ नगर के शिवकुमार जायसवाल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सिद्धार्थ नगर के ही विकास इंटर कॉलेज मैदान, खेसरहा में वे दोपहर एक बजे सभा में शिरकत करेंगे। महादेवा, बस्ती में दोपहर 2 बजे और खलीलाबाद, संत कबीर नगर में दोपहर 3 बजे उनकी सभाएं होंगी।
रायबरेली में राहुल के साथ होंगी प्रियंका
कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी रायबरेली में कल चुनाव प्रचार करेंगी। वे अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चुनावी रैली में हिस्सा लेंगी। रायबरेली में 17 फरवरी को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम है। राहुल गांधी दोपहर तीन बजे रायबरेली के इंटर कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका यहां दूसरा कार्यक्रम महराजगंज में बाबुरिया ग्राउंड पर होगा। मौजूदा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सभा होगी। इसके अलावा राहुल गांधी फतेहपुर जिले के हाथगांव में करबला मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
अखिलेश होंगे यहां
समाजवादी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी में सुबह 11:15 बजे होंगे, 12.15 बजे रामनगर, 1:00 बाराबंकी, 1:45 में दरियाबाद, 2:30 बजे हैदरगढ़ और 3:15 बजे लखनऊ के मोहनलालगंज में चुनाव प्रचार करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar