घर में बरकत लाता है यह पौधा

बांस के पौधे को भाग्यशाली और अच्छा लक लाने के लिए लोग घर में रखते हैं। बांस के पौधे को फेंगशुई में लम्बी आयु के लिए बहुत शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस प्रकार बांस का पौधा किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा डट के खड़ा रहता है उसी प्रकार ये घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है जिससे घर का हर शख्स मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करता है।
हरे बांस को घर पर रखने से घर में कलेश नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में भी बांस को बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है वहां बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं भटकती। बांस का पौधा घर के मुखिया के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस घर में यह लगा होता है उस घर के लोगों को थोड़े से ही परिश्रम से अपने कार्यों में सफलता मिल जाती है। ऐसे घर में हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता रहता है। बांस का पौधा सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। बाजार से बांस के पौधे मिलते है जिसे आप अपने घर में रख सकते हैं। बांस के पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar