कांग्रेस ने शिव सेना को समर्थन देने का किया विरोध

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बृहन्न मुंबई नगर पालिका के चुनाव में शिव सेना का समर्थन करने का विरोध किया है। चौहान ने कहा कि जब तक शिव सेना राज्य सरकार में शामिल है तब तक कांग्रेस शिव सेना का समर्थन नहीं करेगी। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। शिव सेना ने 84 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 82 सीटें मिली हैं जबकि बीएमसी में सत्ता पर काबिज होने के लिए 114 सीटों की जरूरत है। शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज पार्टी के नए पार्षदों से मुलाकात करेंगे। ठाकरे ने पहले ही कहा कि उनकी पार्टी के नेता ही महापौर बनेगा। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुरूदास कामत ने भी शिव सेना को समर्थन देने का विरोध किया है। कामत ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा और शिव सेना दोनों के खिलाफ चुनाव मैदानी में उतरी थी और दोनों के खिलाफ जनता ने हमें मतदान किया है लेकिन यदि अब शिव सेना का समर्थन करते हैं तो लोग हमें गालियां देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar