🚨 चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार 🚨
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
जबलपुर। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। करीब 40 लाख फॉलोअर्स वाले मनीष ने बुधवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर सरेंडर किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
📱 वीडियो के बाद भड़का विवाद
जानकारी के मुताबिक मनीष पटेल रीवा जिले के खुटहा गांव का रहने वाला है। उसने 29 जनवरी को एक वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो में ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। वीडियो वायरल होते ही समाज में भारी नाराजगी फैल गई और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।⚠️ चार महीने तक पुलिस से बचता रहा
एफआईआर दर्ज होने के बाद से मनीष लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने स्थानीय अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की कोशिश की। लेकिन 22 मई को हाई कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता गया।📸 फरारी में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव
हैरानी की बात यह रही कि फरारी के दौरान भी मनीष सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय बना रहा। वह शादी समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के फोटो और वीडियो पोस्ट करता रहा। पुलिस उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।👮 पुलिस की बढ़ती घेराबंदी के बाद सरेंडर
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि टावर लोकेशन के आधार पर लगातार निगरानी और पुलिस की घेराबंदी बढ़ने के कारण मनीष के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जबकि अन्य डिजिटल डिवाइस और लैपटॉप की तलाश की जा रही है।⚖️ दो दिन की पुलिस रिमांड मंजूर
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि विवादित वीडियो बनाने और वायरल करने में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।
🔥 “40 लाख फॉलोअर्स वाला यूट्यूबर आखिरकार पुलिस के सामने झुका” 🔥
