🚨 शादी का झांसा, शोषण और नाबालिग बहन गायब 🚨
युवती का आरोप गुजरात ले जाकर महीनों तक किया शारीरिक शोषण, छोटी बहन अब भी आरोपी के कब्जे में
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाया गया और महीनों तक शारीरिक शोषण किया गया। वहीं उसकी नाबालिग बहन अब भी आरोपियों के कब्जे में होने की बात कही जा रही है। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाने का आरोप
पीड़िता ज्योति गौंड (21) ने पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुसूचित जाति-जनजाति थाना और बेलखेड़ा थाना प्रभारी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 6 फरवरी 2026 को सुरेंद्र पटेल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर गुजरात के सूरत स्थित ताताथइयां क्षेत्र ले गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर तीन महीने तक अपने साथ रखा और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।📹 वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके वीडियो बनाता था और परिवार को जान से मरवाने तथा एक्सीडेंट करवाने की धमकी देता था। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वह 26 मई 2026 को अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।👧 नाबालिग बहन अब भी लापता
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन पूजा गौंड (16) को भी प्रशांत पटेल नामक युवक गुजरात ले गया था। परिवार का आरोप है कि नाबालिग लड़की अब भी आरोपी के कब्जे में है और उसके साथ भी शोषण किया जा रहा है। शिकायत में जबरन मंदिर में शादी कराने का भी आरोप लगाया गया है।🚔 पुलिस पर लापरवाही के आरोप
परिवार के अनुसार 7 फरवरी 2026 को बेलखेड़ा थाने में एफआईआर क्रमांक 0022/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज की गई थी। दोनों बहनों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि जिस वाहन से दोनों बहनों को ले जाया गया था, उसका नंबर MP20 JL 4921 होने के बावजूद पुलिस ने उसे प्राथमिकी में शामिल नहीं किया।⚖️ राजनीतिक दबाव का भी आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी एक स्थानीय भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं, जिसके कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। परिवार का यह भी आरोप है कि 181 सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।📢 परिवार की मांग
- नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया जाए
- मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए
- आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो
- राजनीतिक दबाव में कार्रवाई रोकने वालों की जांच हो
🔥 “शादी का सपना दिखाकर गुजरात ले गया… अब नाबालिग बहन की तलाश में भटक रहा परिवार” 🔥
