🔥 हाईवे किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, गले और शरीर पर मिले चोट के निशान
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में हाईवे से लगे टॉप टेन ढाबे के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे पड़े शव को देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वृद्ध का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवा दिया गया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
⚠ शरीर पर मिले संदिग्ध चोट के निशान
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक के हाथों, घुटनों और गले के पास गंभीर छिलने और चोट लगने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा भीषण गर्मी के चलते शरीर पर सनबर्न जैसे लक्षण भी दिखाई दिए हैं, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय बन गया है।
फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। वहीं, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मामला हादसे का है या फिर किसी अन्य घटना से जुड़ा हुआ है।
सच के साथ
