तेज रफ्तार और रील का खतरनाक खेल: 3 युवकों की मौके पर मौत

🚨 रील का जुनून बना मौत का कारण: मऊगंज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत

📍 मऊगंज | 🗓️ मंगलवार | ✍️ रिपोर्ट: सच की दुनिया

मऊगंज (मध्य प्रदेश)। नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जुनून तीन युवकों की जिंदगी लील गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर हाईवे पर रील बना रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ईंट से लदे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पहली बाइक के हादसे के तुरंत बाद पीछे आ रही दूसरी बाइक भी उसी ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान उपलक्ष कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रशांत द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी बताए जा रहे हैं।

घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

 2026 | सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने