🔥 जलती चिता पर कूदकर युवक ने दी जान, मुक्तिधाम में मचा हड़कंप
जबलपुर। खितौला मझगवां रोड स्थित हिरन नदी किनारे बने मुक्तिधाम में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने जलती चिता पर कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और कौतूहल का माहौल बना हुआ है।
📍 क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र के एक जैन परिवार की महिला का अंतिम संस्कार इसी मुक्तिधाम में किया गया था। रविवार सुबह जब परिजन दोबारा वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसी चिता पर एक युवक अधजली अवस्था में मृत पड़ा हुआ है।
👮♂️ पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी रमन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान खितौला वार्ड क्रमांक-15, राधा कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले 27 वर्षीय शिवम उर्फ शिब्बू कोल के रूप में हुई।
इस असामान्य और दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में दहशत और जिज्ञासा दोनों का माहौल बना हुआ है।
✍️ Sach Ki Duniya |
