Sach Ki Duniya
गांजा तस्करी मामलों में लापरवाही भारी, पनागर थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
📍 जबलपुर | 🗓️10 April
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस (NDPS) मामलों में गंभीर लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रमोद वर्मा ने पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार, एक उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है।
समीक्षा के दौरान तीन महत्वपूर्ण मामलों में यह पाया गया कि गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया गया, जबकि NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी अनिवार्य होती है।
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए छह अन्य थाना प्रभारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें गढ़ा, लार्डगंज, ग्वारीघाट, अधारताल, मझौली और गोहलपुर शामिल हैं।
✔ NDPS मामलों में नियमों की अनदेखी
✔ आरोपी तस्करों को छोड़ने का आरोप
✔ विभागीय जांच में खुलासा
✔ कई थानों पर कार्रवाई की आंच
✍️ रिपोर्ट: Sach Ki Duniya News
