🚨 BREAKING NEWS 🚨
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
📍 जबलपुर
⚠️ कोर्ट गेट नंबर 6 के पास अचानक भड़की आग, बड़ा हादसा टला
जबलपुर, यशभारत। जिला न्यायालय के गेट नंबर 6 के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
🔥 चलते-चलते भड़की आग
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपनी गाड़ी से गुजर रहा था तभी अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक तुरंत बाइक छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चला गया।
👮 पुलिस और जवानों की तत्परता
मौके पर मौजूद पुलिस और एसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले भीड़ को नियंत्रित किया और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
❗ समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया
🔍 कारणों की जांच जारी
घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📰 Sach Ki Duniya | सच्ची खबर, सबसे पहले
