जबलपुर में फायरिंग से दहशत: पारिवारिक कार्यक्रम में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, युवक गंभीर
📍 जबलपुर | बरेला थाना क्षेत्र
जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत परतला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक पारिवारिक कार्यक्रम में घुस आए अज्ञात हमलावरों ने दनादन फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🔍 घटना कैसे हुई?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परतला निवासी कपिल लोधी ने सूचना दी कि उसके यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में अचानक कुछ अज्ञात हमलावर घुस आए और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।
इस गोलीबारी में पंकज लोधी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह वारदात गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।
🚔 पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने कपिल लोधी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वहीं घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
✍️ Sach Ki Duniya
