सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाया, लूट की कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह

पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी को दी सुपारी, सामने ही मारी गोली

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, जांच में खुला राज



भिंड (मध्य प्रदेश): 23 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या को छुपाने के लिए इसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से पूरा मामला उजागर हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक नीलेश जाटव अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी को ससुराल से गांव लेकर जा रहा था। उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या की साजिश रच चुकी है।

महिला का करीब 7-8 सालों से विकाश जाटव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी और जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहरा होता गया, उन्होंने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

पत्नी के सामने ही प्रेमी ने मारी गोली

घटना के दिन महिला ने पहले से ही अपने प्रेमी को हत्या के लिए तैयार कर रखा था। सुनसान रास्ते में पहुंचते ही उसने चालाकी से अपना बैग बाइक से नीचे गिरा दिया, ताकि पति रुक जाए।

जैसे ही नीलेश बैग उठाने के लिए रुका, उसी दौरान महिला का प्रेमी अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और उसे गोली मार दी। इस दौरान पत्नी और मासूम बेटी दोनों मौके पर मौजूद थे।

हत्या के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी।

महिला ने पति की मौत पर ऐसे रोने का नाटक किया, जैसे उसे सबसे ज्यादा दुख हो। उसने तुरंत अपने देवर को फोन कर घटना की जानकारी दी और पति को अस्पताल भी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यहां तक कि अंतिम संस्कार के दौरान भी आरोपी प्रेमी मौजूद रहा, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सच्चाई का पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि यह हत्या सुनियोजित थी।  | सच की दुनिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने