डोंगरगढ़ में रोपवे हादसा: मां बमलेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के बाद लौटते वक्त टूटी ट्रॉली, BJP के कई नेता घायल



राजनांदगांव (छत्तीसगढ़):विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी मंदिर, डोंगरगढ़ में  एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब रोपवे से नीचे आ रही ट्रॉली अंतिम छोर पर पहुंचते ही अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सहित कई नेता घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के समय ट्रॉली में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा, नेता दया सिंह, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी श्रद्धालु मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हादसा ट्रॉली के अंतिम छोर पर पहुंचने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ। गनीमत रही कि ट्रॉली पहले से जमीन के नजदीक थी, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि भरत वर्मा को हाथ और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को हल्की चोटें पहुंची हैं।

घटना के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा ने बताया,

"हम सभी मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे। अंतिम मोड़ पर अचानक ट्रॉली नीचे गिर गई। हम छह लोग उसमें सवार थे। भरत वर्मा और कुछ अन्य साथियों को चोट लगी है, उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar