शिक्षक के टॉर्चर से आहत छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास, हालत गंभीर



मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां क्लास टीचर की टॉर्चर से परेशान 9वीं कक्षा के छात्र ने फिनाइल पीकर अपने जाने देने की कोशिश की है। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में 9 वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने खुदकुशी का प्रयास किया। स्टूडेंट ने इससे पहले सुसाइड नोट में लिखा, कि मेरे क्लास टीचर और सर मुझे फेल करने की धमकी देते हैं…मैं परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। मेरे इस कदम की जिम्मेदार मैडम और सर होंगे।” फिलहाल छात्र गंभीर हालत में ICU में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar