ऑनलाइन शॉपिंग की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, साइबर फ्रॉड गैंग गिरफ्तार



पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही सायबर अपराधों का दायरा भी बढ़ा है. कई बार हमें इंटरनेट पर एक जैसे नाम वाली कई वेबसाइट्स दिखती हैं. कुछ लोग इस पर ध्यान देते हैं और कुछ नहीं. ऐसी ही लापरवाही का फायदा उठाकर स्कैमर्स लोगों के साथ करोड़ों की ठगी कर रहे हैं. इसी तरह के एक मामले में सायबर अपराधियों के गैंग को गिरफ्तार किया गया है, जो D-Mart, Big Basket और Big Bazaar की कथित तौर पर जाली वेबसाइट्स बनाकर ठगी करता था.

पुलिस की मानें तो गिरफ्तार हुए गैंग ने D-Mart, Big Basket, Big Bazaar की फेक वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है. इस वेबसाइट्स के जरिए स्कैमर्स लोगों को डिस्काउंट और सस्ती कीमतों पर प्रोडक्ट्स ऑफर कर रहे थे, जिससे लोग उसके जाल में आसानी से फंस जाते थे. इसके बाद ऑनलाइन भुगतान के नाम पर एंड्रायड पैकेज किट (एपीके) फाइल भेजकर डेबिट-क्रेडिट कार्ड के नंबर, सीवीवी और ओटीपी हासिल कर उनके खातों से रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित कर देते हैं. गिरोह का सरगना ध्रुव पहले ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था. आरोपी एक दिन में लगभग एक लाख की ठगी कर लेते थे और लगभग एक साल से सक्रिय थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने