तमंचे और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार



बरेली। बारादरी पुलिस ने दो युवकों को एक पिस्टल व तमंचे के साथ किया गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। बारादरी थाने में तैनात एसआई राम रतन सिंह रात पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक असलहा लेकर संजयनगर की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक के पास से 32 एमएम पिस्टल मेड इन जापान और मैगजीन से पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने