बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार को मारी गोली



उन्नाव। उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर निवासी एक अधिवक्ता सुबह कार से उन्नाव कचेहरी जा रहा था। तभी फोरलेन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार रोक कर साइड से गोली मार दी। जिससे अधिवक्ता गंभीर से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिये कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की है।

कंचन नगर निवासी रवि गौतम पुत्र श्रीराम गौतम अधिवक्ता है। गुरूवार सुबह वह कार से उन्नाव कचेहरी जा रहे थे, तभी रास्ते में पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने फोरलेन डीबीएस स्टेडियम के पास उसकी कार रोक ली और अधिवक्ता को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर अधिवक्ता का भाई मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिये कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद गंगाघाट कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोलीकांड की जांच पड़ताल की जा रही है।घटना में घायल हुए युवक को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है स्थानीय लोगों की माने तो रोजाना युवक अपने साथी के साथ उन्नाव बाइक से जाता था।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने