होटल में चल रहा था अवैध धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 44 लोग, इनमें 15 लड़कियां



हरियाणा के रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. फरीदाबाद स्थित नीलम बाटा रोड के द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर 44 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 15 लड़कियां शामिल हैं. होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें भी मिली है. बताया जा रहा कि सभी अनैतिक कार्य में लिप्त थे.

पुलिस-आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन ने दो पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा और लड़के-लड़कियां को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पुलिस-ने बताया कि आरोपियों में पवन, राम, अर्जुन, दुष्यंत, धनंजय, विकास, अंजनी, कपिल, मनोज, अंचित, राजीव, नवीन, लक्की, अनिल, राकेश, कमल, सुनील, रोहित, पुनीत, अरुण, शिवम राजेश और ईश शामिल हैं. आरोपियों-में रोहित परलव और अन्य सभी फरीदाबाद के निवासी है. पुलिस-ने बताया कि पकड़ी गई सभी लड़कियां दिल्ली की हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने