🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मां के बाद बेटी भी पहुंची जेल, लाखों रुपए के जेवरात व नकदी जब्त



उज्जैन। जेल गबन कांड में गिरफ्तार उषा राज की बेटी को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे देवास जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस ने उसके पास से हीरे, सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 33 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
9 लोगों को किया है गिरफ्तार

सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज और गबन कांड के मास्टर माइंड जेल प्रहरी रिपुदमन, शैलेंद्र सिकरवार और जगदीश परमार सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सभी लोग 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस ने उत्कर्षिनी को भोपाल से पकड़ा था

पुलिस ने 3 दिन पहले उषा राज की फरार बेटी उत्कर्षिनी को भोपाल से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को इंदौर से उत्कर्षिनी की एक सहेली के घर से बैग जब्त किया, जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने हीरे, 468 ग्राम सोने के जेवरात और साढ़े तीन किलो से अधिक चांदी के बर्तन और 35 हजार रुपए नगद जब्त किए।
कोर्ट ने देवास जेल भेजा

इधर, पुलिस ने बुधवार को उत्कर्षिनी को रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे देवास जेल भेज दिया गया। शाम को उज्जैन पुलिस उसे लेकर देवास गई। सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि उत्कर्षिनी के पास से करीब 33 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है, जो कि गबन कांड की राशि से खरीदा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar