🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस की कार्रवाई, 9 पेटी शराब के साथ वैन जप्त



जबलपुर। शहर की एक दुकान से बीजाडांडी मंडला अवैध शराब परिवहन होने की सूचना पर ओमती पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मारूति वेन को पकड़ा जिसमें 9 पेटी अंग्रेजी एवं देशी शराब कीमती 60 हजार रु पए जप्त की है। ओमती पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर पवन कुमार यादव के साथ अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले शराब दुकान के मैनेजर वीरेंद्र राय के विरूद्ध धारा 34 (2), 42 आबकारी एक्ट तथा 109 के तहत कार्रवाई की है।


ओमती टीआई वीडी द्विवेदी ने बताया कि नौदरा चौक पर वेन क्र मांक एमपी 20 बीए 2090 में नौदरा शराब दुकान के मैनेजर वीरेंद्र राय द्वारा शराब लोड कराने की सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि वेन को नया मोहल्ला में कहीं छुपा कर रखा है, तस्कर उक्त शराब बीजाडांडी मंडला ले जाने वाले हैं। सूचना पर बराट रोड के पास घेराबंदी कर वेन को रोका गया। चालक ने अपना नाम पवन कुमार यादव निवासी ग्राम पौडी नगरा थाना बीजाडांडी जिला मंडला बताया।

शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त शराब नौदरा ब्रिज शराब दुकान के मैनेजर वीरेंद्र राय द्वारा देना बताते हुए शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए बीजाडांडी मण्डला ले जाना बताया गया। वेन की तलाशी लेने पर 2 पेटी मेकडावल रम जिसकी एक पेटी में 50 पाव तथा एक पेटी में 40 पाव कुल 90 पाव मेकडावल अंग्रेजी शराब, 2 पेटी में बाम्बे स्पेशल व्हीस्की के कुल 100 पाव , एक पेटी बेकपाइपर व्हिस्की जिसमें 50 पाव तथा 4 पेटी में देशी शराब के कुल 200 पाव रखे मिले आरोपी पवन यादव के कब्जे से शराब के साथ एक मोबाइल, आधार आईडी जब्त की गई है। शराब तस्कर को पकड़ने में एएसआई हृदयानारायण, रूस्तम बागरी,अजीत, विक्र म सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar