🔴 BREAKING NEWS
Loading...

8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ के साथ 2 लोग गिरफ्तार



सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका. अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं. उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar