छात्रों की पढ़ाई रोक कक्षा में पढ़ी नमाज, कारण बताओ नोटिस जारी



भोपाल । जहांगीराबाद स्थित मप्र के पहले माडल सीएम राइज रशीदिया स्कूल में बच्चों को क्लास से बाहर कर नमाज पढ़ने के मामले में दोनों शिक्षिकाओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्कूल प्रशासन ने दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि कक्षा के दौरान सभी बच्चों को बाहर क्यों किया गया? बता दें कि मंगलवार को रशीदिया स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कक्षा में नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुए थे। बाद में यहां के बच्चों से बात करने पर पता चला कि स्कूल में प्रतिदिन बच्चों को नमाज पढ़ने के नाम पर इसी तरह कक्षा से बाहर किया जाता है। जबकि अन्य कक्षाओं में बच्चे पढ़ते रहते हैं। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि फुटेज के आधार पर स्कूल को नोटिस भेजा जा सकता है। स्कूल में इस तरह की धार्मिक गतिविधियों को करना गलत है।
शुक्रवार को बच्चे भी पढ़ते हैं नमाज


स्कूल प्रबंधन के दावों का खंडन करते हुए यहां के छात्रों ने बताया कि शुक्रवार के दिन सभी कक्षाओं में नमाज पढ़ी जाती है और बच्चे भी स्कूल में ही नमाज पढ़ते हैं। इस कारण कुछ देर के लिए पढ़ाई बाधित होती है। लेकिन एक कक्षा में प्रतिदिन सब बच्चों को बाहर कर नमाज पढ़ी जाती है। इस मामले में स्कूल के कुछ शिक्षकों ने भी दबी जुबान में विरोध करना शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने