🔴 BREAKING NEWS
Loading...

5 गिरफ्तार, इनका कारनामा हैरान कर देगा



नोएडा में साइबर हेल्पलाइन व थाना सेक्टर-113 पुलिस के सहयोग से गाड़ी बुकिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपयों ठगी करने वाले अन्तर्राज्यी गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग ने किराये पर कार देने के लिए एक फिशिंग वेबसाइट महालक्ष्मीकाररेंटलडॉट इन बनायी थी। जिसका प्रचार गूगल ऐड के जरिए से किया जाता था।ये लोग वेबसाइट पर बुकिंग का पेमेंट करने वाले ग्राहकों का डेबिट और क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, कार्ड की एक्सपायरी डेट लेकर वॉट्सऐप के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर एसएमएस फौरवर्डिग की स्क्रिप्ट भेजकर उनके खातों से जमा राशि निकालकर ठगी कर लेते हैं। जांच के दौरान 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ 1 लैपटॉप 5 फोन, एक टैब, 3 डेबिट कार्ड, 43 हजार रुपए बरामद किया है।

इन पांचों को आदित्य अर्बन कासा सोसायटी सेक्टर-78 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान समीर खान, सुनील नारंग, आकाश कुमार, आकाश वासन और अरबाज अली हुई है। पुलिस ने बताया कि ये लोग फिशिंग वेबसाइट बनवाकर गूगल ऐड सीओ के माध्यम से प्रचार किया जाता था। जिसमें रेंट पर कार लेने के इच्छुक व्यक्ति बुकिंग के लिए अपना आवेदन रजिस्ट्रेशन करते थे। जिससे उनका मोबाइल नंबर, नाम व बुकिंग डेस्टिनेशन आदि की डिटेल वेबसाइट पर सुरक्षित हो जाती थी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar