भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Weather Update) में आज यानी रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे है। शहडोल (Shahdol) जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसानों को भी नुकसान हुआ है। इधर पन्ना (Panna) जिले में बरसात के साथ ओले गिरे है।
बिजली गिरने से एक की मौत, 4 घायल
शहडोल जिले में बारिश से हुई दो अलग अलग घटनाओं में एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए। पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के माननी टोला की है, जहां 45 वर्षीय ग्रामीण महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। बताया गया कि परिवार महुआ बिनने गया था, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायल में डेढ़ माह का बच्चा समेत सीता सिंह गोंड़, रामचरण सिंह गोंड़, मुन्नी बाई घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए दर्शिला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
