🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत



वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया में एक चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट और उसके बाद लगी आग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे वेस्ट रीडिंग, बर्क काउंटी में पामर कंपनी में हुई।

आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार घटना में घायल कम से कम छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं, और नौ लापता हैं। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar