MP Budget 2023: चुनावी साल में शिवराज सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट, वित्त मंत्री जगदीश



मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा। इस बजट सत्र का समापन 27 मार्च को होगा। बजट सत्र के शुरू होने के पहले दिन 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधायकों का फोटोसेशन होगा। एक मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद तीन मार्च तक सदन चलेगा। इसके बाद अवकाश घोषित हो जाएगा। बता दें प्रदेश सरकार पर करीब तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज हैं। बजट पर जनता की नजर रहेगी। चुनावी साल में सरकार जनता के लिए नई सौगातों का ऐलान कर सकती हैं।
27 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति 27 फरवरी को बनाएंगी। इसके लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को पीसीचीफ कमलनाथ के निवास पर बुलाई गई हैं। इस बैठक में चर्चा के लिए विधायकों के नाम तय करने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा बनेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। हालांकि रविवार शाम सोमवार को सीएम शिवराज विधायक दल की बैठक बुलाने की बात कहीं जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने