हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य कई प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है. जैसे ही शरीर में किसी तत्व की कमी होती है हमारा शरीर उस ओर इशारे करना लगता है. जो शरीर में होने वाले कुछ बदलाव के नजर आते हैं. लेकिन कई बार हम सब इन्हें इग्नोर कर देते हैं और ऐसा करने से हम बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. प्रोटीन भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो तो शरीर में कुछ लक्षण उभरने लगते हैं. बता दें कि प्रोटीन एक माइक्रोन्यूट्रिएंट होता है जो अमीनो एसिड से मिलकर बनता है. शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है उनमें प्रोटीन भी महत्वपूर्ण है.
मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी होता है प्रोटीन
प्रोटीन शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. यह मांसपेशियों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स के रूप में जाना जाता है. प्रोटीन न केवल मांसपेशियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए जरूरी होता है बल्कि ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और हार्मोन्स को नियंत्रित करने भी मदद करता है. ऐसा माना जाता है कि एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के भार के हिसाब से प्रति किलो 8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. शरीर में प्रोटीन की कमी से कई तरह की समस्या होने लगती हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. जो प्रोटीन की कमी से नजर आने लगते हैं.
प्रोटीन की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होगी
अगर आपके खानपान में प्रोटीन की कमी हो रही हो तो आपके कमजोरी के साथ थकान और मसल लॉस का सामना करना पड़ता है. जब शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होती है तो शरीर इसकी भरपाई के लिए कंकाल की मांसपेशियों से प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने लगता है. समय के साथ, इससे मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे शरीर की ताकत कम होने लगती है उसके बाद मेटाबॉलिज्म भी काफी स्लो हो जाता है. इसलिए, कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ता है.
प्रोटीन की कमी होने पर देर से ठीक होगी चोट
इसके अलावा अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है तो आपके शरीर पर हुए जख्म देरी से ठीक होंगे. यही नहीं सर्जरी का भाव भरने में भी काफी वक्त लग जाएगा. ये सब प्रोटीन की कमी के चलते ही होते हैं. क्योंकि प्रोटीन की कमी से नई कोशिकाओं को बनने में समय लगता है. जिससे घाव भरने में मुश्किल होने लगती है.
प्रोटीन की कमी से बढ़ जाती है भूख
अगर आपके खाने में प्रोटीन की कमी है तो खाना खाने के बाद भी आपको भूल लगेगी. या आपका मन हर वक्त कुछ न कुछ खाने का करता रहेगा. यह शरीर में प्रोटीन की कमी का एक संकेत ये भी हो सकता है. बता दें कि प्रोटीन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करता है. लेकिन डाइट में प्रोटीन की मात्रा कम होने पर आपको काफी ज्यादा भूख का एहसास होता रहता है.
कमजोर हो जाएगी इम्यूनिटी
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इंसान जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है. क्योंकि इम्यूनिटी सिस्टम के लिए प्रोटीन को काफी जरूरी माना जाता है. यह आपको वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखने में मदद करता है. इसके अलावा, इम्यून सेल्स अमीनो एसिड से मिलकर बने होते हैं, जो कि एक प्रकार का प्रोटीन है. ऐसे में प्रोटीन का सेवन सही मात्रा में करने से आपका शरीर वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचता है.
प्रोटीन की कमी से होने लगती है बाल, स्किन और नाखूनों में दिक्कत
अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है तो इसका असर आपके नाखूनों, स्किन और बालों पर देखने को मिलता है. प्रोटीन की कमी होने पर नाखून कमजोर हो जाते हैं और स्किन ड्राई होने लगती है. इसके साथ ही बाल पतले हो जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाल, नाखून और स्किन कुछ खास तरह के प्रोटीन जैसे इलास्टिन, कोलेजन और केराटिन से मिलकर बने होते हैं. इसलिए, शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर इसका असर इन सभी हिस्सों में भी देखने को मिलता है. इसलिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें.
ये हैं प्रोटीन के प्रमुख स्रोत
प्रोटीन दोनों तरह के खाद्य पदार्थों यानी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों में पाया जाता है. जो लोग शाकाहारी है उन्हें प्रोटीन के लिए चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूं और मक्का का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं जो लोग मांसाहार पसंद करते हैं वे मीट, मछली, अंडा और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये यकृत प्रोटीन के अच्छे मांसाहारी स्रोत माने जाते हैं. पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में सोयाबीन में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसमें 40 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन होता है.
