ट्रक की चपेट में आने से 2 साइकिल सवारों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल



लॉस एंजेलिस | दक्षिण-पश्चिमी अमेरिकी राज्य एरिजोना में एक पिकअप ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। द एरिजोना रिपब्लिक अखबार के डिजिटल होम एजेड सेंट्रल डॉट कॉम के अनुसार, एरिजोना की राजधानी फीनिक्स के एक उपनगर, गुडइयर में कॉटन लेन ब्रिज पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे (1600 जीएमटी) से ठीक पहले दुर्घटना हुई। पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि भीषण दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही रुक गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar