हर संकट से पार लगाएंगे, हनुमान जी के ये उपाय



यदि आप अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं तो कहीं न कहीं इसके लिए मंगल ग्रह भी रिस्पॉन्सिबल हो सकता है। आज मंगलवार है, ये दिन रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है। कहते हैं इस दिन वे विशेष रूप से वरदान देने की मुद्रा में रहते हैं। हनुमान जी की...

यदि आप अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं तो कहीं न कहीं इसके लिए मंगल ग्रह भी रिस्पॉन्सिबल हो सकता है। आज मंगलवार है, ये दिन रामभक्त हनुमान जी को समर्पित है। कहते हैं इस दिन वे विशेष रूप से वरदान देने की मुद्रा में रहते हैं। हनुमान जी की कृपा से आप हर संकट से पार लगा सकते हैं, करें ये उपाय

हनुमान चालीसा नियम से पढ़ना शुरू कर दें। प्रतिदिन संध्यावंदन के साथ हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। संध्या वंदन घर में या मंदिर में की जाती है। पवित्र भावना और शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा पढ़ने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जो हर तरह की जानी-अनजानी होनी-अनहोनी से बचाती है। हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद हनुमान जी की कपूर से आरती करें। हनुमान चालीसा पढ़ना संभव न हो तो सुन भी सकते हैं।

मंगलवार या शनिवार की सायं हनुमान जी के मंदिर में एक नारियल और लाल रंग का प्रसाद चढ़ाएं। नारियल आधा तुड़वा कर मंदिर में बांट आएं, आधा खा लें।

सिंदूर, चमेली के तेल का लेप हनुमान जी की प्रतिमा पर करें। चरणों में एक पानी वाला नारियल, 250 ग्राम उड़द दक्षिणा रखें। वर्ष में 13 मंगलवार या शनिवार सायंकाल इस उपाय को करें ! हनुमान जी की मूर्ति का शरीर से उतारा गया सिंदूर, घर या दुकान पर लाकर प्रवेश द्वार की दीवार पर स्वस्तिक चिन्ह /शुभ लाभम् बनाएं, कीमती वस्तुओं कार, तिजोरी आदि पर लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar