भारत में मिले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले, केंद्र सरकार हुई अलर्ट...



चीन समेत पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना एक बार फिर लौट आया है। एक बार फिर चीन में हालत बेकाबू नजर आ रहे है। भारत में भी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चीन में एक बार फिर कोरोना के बिगड़ते हालात के लिए ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं, अब ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले भारत में भी पाए गए हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा अक्तूबर में भारत में BF.7 के पहले मामले का पता चला था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

विश्व में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते सब वैरिएंट्स पर नजर रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है BF.7 वैरिएंट
गौरतलब है कि चीन के कई शहरों में वर्तमान में अत्यधिक तेजी से ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7 के मामले बढ़ रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले बीजिंग में सामने आ रहे हैं। चीन में BF.7 की उच्च संप्रेषणीयता को पिछले संक्रमण से चीनी आबादी में प्रतिरक्षा के निम्न स्तर और संभवतः टीकाकरण के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इस सब वैरिएंट के मामले अमेरिका, ब्रिटेन और बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar