रणवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर



न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जहां सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और मीम बनाए गए वहीं बाद में उनके खिलाफ कई अलग-अलग शहरों में शिकायत दर्ज करा दी गई। अब इसी क्रम में उनके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई गई है।न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ Public Interest Litigation दायर करवाते हुए याचिकाकर्ता ने कोर्ट से विनती की है कि वह पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य इस मामले से जुड़ी सभी अथॉरिटीज को रणवीर सिंह के फोटोशूट वाली मैगजीन की सभी प्रिंटेड कॉपीज सीज करने का आदेश दे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar