घर से 500 मीटर दूर पर मिली बच्चे की लाश



रेवांचल टाइम्स:सहारनपुर शनिवार को 8 साल के बच्चे का शव खेत में मिला है। बच्चा मदरसे का छात्र है। 26 जुलाई की शाम को घर के बाहर से लापता हो गया था। समद के अलावा मुर्तजा के दो बच्चे हैं। समद दो भाइयों में बीच का है। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि हत्या किसने की और वजह क्या थी। इस एंगल पर जांच की जा रही है। सिर पर धारदार हथियार के घाव है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन कर रही है। तभी उसकी नजर बच्चे के शव पर गई। तभी उसने गांव में इसकी सूचना दी। जोहड़ के पास ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। मौके पर बच्चे के परिजन भी पहुंचे। गांव खुजनावर के रहने वाले मुर्तजा के बेटे समद की लाश घर से 500 मीटर दूर मिली। जहां पर मिली वह सज्जन सिंह का धान का खेत है।

उसके पास जोहड़ भी है। शव जोहड़ के पास मिला। परिजनों ने थाना फतेहपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। तभी उसकी लाश मिली। मृतक समद के सिर पर काफी गहरे घाव हैं। किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या मान रही है। जिसको लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के सिर पर घाव तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दोपहर को जोहड़ में एक मछुआरा मछली पकड़ने के लिए पहुंचा था। वह जोहड़ के किनारे से मछली का चारा (केचुआ) खोद रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar