🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP: कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी

  




कांग्रेस में बड़ा फैसला हुआ है। कमलनाथ की जगह डॉ. गोविंद सिंह को मध्य प्रदेश का नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। ये बदलाव दिल्ली के इशारे पर किया गया। दिल्ली से कांग्रेस आलाकमान का लेटर आया था। कमलनाथ के इस्तीफा के बाद गोविंद सिंह को ये जिम्मेदारी मिली। अब कमलनाथ सिर्फ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालेंगे। इस बदलाव की मांग लंबे समय से प्रदेश संगठन द्वारा की जा रही थी। इस परिवर्तन को 2023 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा आदेश जारी किया गया

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हाथों जारी हुए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर आपका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी आपके योगदान की प्रशंसा करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar