रात भर हाईवे पर शव के ऊपर से निकलती रही गाड़ियां, सुबह देखा तो मिला कंकाल



रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक अज्ञात लाश क्षत विक्षत स्थिति में हाईवे पर पड़ी मिली. रात भर शव के ऊपर से गाड़िया निकलती रही तथा किसी को खबर नहीं लगी. प्रातः राहगीरों ने नर कंकाल पड़े होने की पुलिस को खबर दी. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. इसके लिए फॉरेंसिक टीम से सहायता ली जा रही है.

ये घटना रीवा जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग मनगवां फ्लाईओवर की है. यह रास्ता प्रयागराज तथा बनारस को जोड़ता है. फ्लाई ओवर में एक अज्ञात शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा मिला. ऐसा कहा जा रहा है कि गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है. शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पुलिस को उसे उठाने के लिए फावड़े का उपयोग करना पड़ा.

वही यह भी पता लग पाना कठिन है कि शव महिला का है या पुरुष का. इसका पता लगाने के लिए शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है. वैसे, इससे पहले 21 फरवरी को भी एक ऐसी ही दर्दनाक दुर्घटना हुई थी जिसमें एक वृद्ध की लाश पर रात भर भारी गाड़ियां गुजरती रही. इस कारण शव हड्डियों के चूरे में परिवर्तित हो गया था. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तो लाश की कुछ हड्डियां तथा कपड़े मिले थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar