🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इस नाम की बहुएं ससुराल पक्ष के लिए मानी जाती हैं बेहद सौभाग्यशाली



वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति के जीवन पर नाम का बड़ा प्रभाव पड़ता है। तभी तो अधिकतर लोग नाम अपनी जन्म राशि के हिसाब से रखते हैं। हिंदू धर्म में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है तो उसका नामकरण किया जाता है। जिसमें बच्चे के नाम का पहला अक्षर डिसाइड किया जाता है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई खास बातें जानी जा सकती हैं। यहां आप जानेंगे किन अक्षर से शुरू होने वाले नाम की बहुएं ससुराल वालों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

D अक्षर: कहते हैं जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ससुराल को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। ये बड़े बुजुर्गों का काफी सम्मान करती हैं। अपने सरल स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी किस्मत इतनी तेज होती है कि इन्हें कोई भी चीज कम मेहनत में ही हासिल हो जाती है। ये लड़कियां बेस्ट बहू और बेस्ट पत्नी साबित होती हैं। ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज मानी जाती हैं। ये अपने लोगों से खूब प्यार करती हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती है। ये जिस घर में शादी करते जाती हैं वहां के लोगों की खूब तरक्की होने लगती है।

A अक्षर: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भी किस्मत की धनी माने जाते हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनके ससुराल वालों को भी खूब मिलता है। इन नाम की लड़कियां अपने सांस ससुर का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं और बेस्ट बहू साबित होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar