🔴 BREAKING NEWS
Loading...

तांत्रिक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, दिमाग तेज करने के बहाने कमरे में ले गया था, ऐसे खुला राज



उज्जैन में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ देवास के तांत्रिक ने दिमाग तेज करने के बहाने उसी के घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद छात्रा ने 2 दिनों तक खाना नहीं खाया और गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिस पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिमाग तेज करने का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय बीए सेकेंड ईयर की छात्रा के माता-पिता को किसी परिचित ने सलाह दी थी कि तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान करने से उनकी बेटी का दिमाग तेज चलने लगेगा। जिसके बाद छात्रा के परिजन ने राजकुमार उर्फ गोविंद गुरु निवासी आक्या बरोठा देवास से संपर्क किया था। 24 अप्रैल को घर में पूजा-पाठ रखा गया। जहां गोविंद गुरु ने छात्रा के साथ पूजन करने लगा।
बंद कमरे में पूजा की रखी शर्त

बताया जा रहा है कि गोविंद गुरु ने शर्त रखी थी कि तंत्र-मंत्र करीब एक घंटा चलेगा और इस दौरान कोई भी कमरे के अंदर नहीं आएगा। जिसके बाद सभी परिजन को बाहर कर दिया और दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। उसने छात्रा को धमकी भी दी थी कि किसी को इसकी जानकारी देगी तो वह जान से मार देगा।

तांत्रिक को देवास में दबोचा

छात्रा ने पूजन के बाद दो दिनों तक खाना नहीं खाया था। वह डरी सहमी रहने लगी थी। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। छात्रा के साथ परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोपी अपने आप को तंत्र-मंत्र का बड़ा जानकार बताता है। पुलिस ने आरोपी को देवास के पास बारोठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह दो विवाह कर चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar