🔴 BREAKING NEWS
Loading...

AC के सामने घंटों बैठे रहने से हो सकती हैं ये 4 खतरनाक बीमारियां, हो जाएं सावधान



गर्मी आते ही लोग अपना आधे से ज्यादा वक्त एसी के सामने निकालते हैं. एसी की ठंडी हवा लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों से बचाती है. लेकिन जितनी ये ठंडी हवा सुविधाजनक है उतनी ही सेहत के लिए नुकसानदायक भी है. जी हां, अगर ज्यादा वक्त एसी के सामने बैठा जाए तो एसी की ठंडी हवा हमारी सेहत को कई गंभीर समस्याओं का सामना भी करा सकती है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एसी की ठंडी हवाओं से सेहत को क्या क्या नुकसान (AC Side Effects) हो सकते हैं.
AC के कारण होने वाली समस्या
जब हम ज्यादा समय एसी के सामने बैठते हैं तो इससे शरीर को साफ हवा नहीं मिल पाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हम एसी को ऑन करते ही खिड़की दरवाजे बंद कर देते हैं, जिसके कारण कमरे में मौजूद हवा का दायरा बंध जाता है. इससे हमारी बॉडी को फ्रेश हवा नहीं मिलती है और शरीर के विकास में रुकावट आ सकती है.
एसी के सामने ज्यादा देर बैठने से व्यक्ति को झुर्रियों की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि एसी की ठंडी हवा पसीने को सोख लेती है. लेकिन इसके साथ ही में शरीर की नमी भी खींच लेती है, जिसके कारण शरीर और त्वचा दोनों में पानी की कमी हो जाती है और झुर्रियां दिखने लगती हैं.
जब ज्यादा लंबे समय तक एसी के सामने बैठते हैं तो इससे हमारा शरीर जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है और इसका नकारात्मक प्रभाव हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है. यदि आपको हड्डी से जुड़ी कोई पुरानी समस्या है तो एसी में ज्यादा देर बैठने से वह समस्या उभर सकती है.
एयर कंडीशनर में बैठने से लो ब्लड प्रेशर के लक्षण बढ़ सकते हैं. ऐसे में जो व्यक्ति लो ब्लड प्रेशर का शिकार है वह सीमित समय पर ही एसी के सामने बैठे. ज्यादा देर बैठने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar