नवरात्री व्रत के दौरान खाया कुट्टू का आटा, एक ही परिवार के 7 लोग बीमार



लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में कुट्टू का आटा खाकर एक ही परिवार के सात लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। आशंका है कि कुट्टू का आटा मिलावटी था। परिवार के लोग नवरात्रि का व्रत थे। बता दें कि कुट्टू के आटे को नवरात्रि व्रत रखने वालों के लिए सुपरफूड माना जाता है।

अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के भैंसवाल गांव में यह घटना हुई है। परिवार के लोगों ने मंगलवार की रात कुट्ट के मिलावटी आटे का सेवन किया था। बीमार पड़ने के बाद उन्‍हें आनन-फानन में पास के सरकारी अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने दिन भर व्रत रहने के बाद रात को कुट्टू के आटे से बना भोजन खाया था। कुछ देर बाद ही उन्‍हें पेट में दर्द शुरू हो गया और उन्हें उल्‍टी होने लगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar