पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक दिन राहत के बाद आज फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। तेल के दामों में 12 दिन में यह 10वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपए 57 पैसे
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा 85-85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 117.57 रुपए और डीजल की नई कीमत 101.57 रुपए हो गई है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर बढ़ोतरी पेट्रोल नई कीमत डीजल नई कीमत
मुंबई 85-85 पैसे 117.57 रुपए 101.79 रुपए
दिल्ली 80-80 पैसे 102.61 रुपए 93.87 रुपए
कोलकाता 84-84 पैसे 112.19 रुपए 97.02 रुपए
चेन्नई 76-76 पैसे 108.21 रुपए 108.21 रुपए
इन राज्यों में 100 रुपए के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
12 दिनों में 10वीं बार बढ़े दाम
22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक 24 मार्च और 01 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 02 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 20 पैसे महंगा हो गया है। 22 मार्च से 02 अप्रैल तक यानी कुल 12 दिन में 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।