MP में हवाओं ने बदला मौसम, खरगोन फिर सबसे गर्म रहा; भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल



रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, खंडवा, खरगौन और दमोह में लू का प्रभाव रहा।
खरगोन सबसे गर्म रहा

प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को दिन का तापमान सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नर्मदापुरम में रात सबसे गर्म रही। यहां रात का तापमान 23.8 डिग्री पर पहुंच गया।
बादल छाने से नहीं होगी बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी हवा के चक्रवात से मौसम में मामूली बदलाव आया है। बादल छाए रहने से बारिश नहीं होगी। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट होगी।
तापमान में उतार-चढ़ाव होगा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा है। बता दें कि भोपाल में दिन का पारा 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बाकी जिलों में तापमान में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होगा।
प्रमुख शहरों का पारा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
जबलपुर 23.5
इंदौर 21.8
भोपाल 20.5
ग्वालियर 19.5

इन जिलों में रात सबसे गर्म

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
नर्मदापुरम 23.8
दमोह 23.4
सीधी 22.4
रतलाम 22.2
शाजापुर 22.2
उमरिया 21.9
खरगौन 21.8
सतना 21.7
सागर 21.6
टीकमगढ़ 21.6
खंडवा 21.0
राजगढ़ 21.0
रायसेन 20.2
मंडला 20.0
उज्जैन 20.0

इन जिलों में अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खरगोन 43
खंडवा 42.1
नर्मदापुरम 41.8
दमोह 40.4
राजगढ़ 40
धार 39.6
रतलाम 39.6
ग्वालियर 39.5
भोपाल 39.3
गुना 39.2
शाजापुर 39.1
खजुराहो 39
सागर 39



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar