जिम में दोस्ती कर फ्लैट पर बुलाया; चॉकलेट खिलाकर बेहोश किया, बदनाम करने की धमकी दी



भोपाल के दवा मार्केट में एक युवती से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चॉकलेट खिलाकर बेहोश कर ज्यादती की। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने युवती को मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी ने दूसरी बार भी युवती से ज्यादती करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजन के साथ हनुमानगंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

हनुमानगंज इलाके में रहने वाली 32 साल की लड़की एक जिम में जॉब करती है। उसकी अक्टूबर 2021 में हिमांशु गुप्ता नाम के युवक से पहचान हुई। उसने बताया कि वह जिम का सामान सप्लाई करता है। अगर उसे कोई जरूरत हो तो वह उसे कम रुपयों में दिला सकता है। मामले की जांच कर रही एसआई कंचन राजपूत ने बताया कि इसी के चलते उनकी पहचान हो गई। वह एक दूसरे के करीब आ गए।

युवती ने आरोप लगाए कि सामान देखने के बहाने 16 जनवरी की दोपहर दवा बाजार में स्थित एक फ्लैट पर बुलाया। युवती ने आरोप लगाए कि हिमांशु ने उसे चॉकलेट खाने को और कोल्ड ड्रिंक्स पीने को दिया। चॉकलेट खाते ही उसे बेहोशी जैसे होने लगी। इसी का फायदा उठाकर हिमांशु ने उससे दुष्कर्म किया। वह पूरी तरह होश में नहीं होने के कारण विरोध नहीं कर पाई। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर उसे दुष्कर्म किए जाने का एहसास हुआ। विरोध करने पर हिमांशु ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस कारण वह चुपचाप घर आ गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar