🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।

गुरमीत राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।
पंजाब व यूपी चुनाव से ठीक पहले रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस रोहतक पहुंच चुकी है। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में रामरहीम के साथ पुलिस की टीम को भेजा जा सकता है।

म रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो ले सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को राम रहीम को फरलो की हरी झंडी मिल गई।
एक साल में पांच बार जेल से बाहर आया राम रहीम
12 मई 2021: राम रहीम ने ब्लड प्रेशर व बेचैनी की शिकायत की। इसके चलते उसे पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021 : राम रहीम को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की, इसके चलते पीजीआई में लाया गया।
8 जून 2021 : राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। तर्क दिया गया कि राम रहीम के स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट पीजीआई रोहतक में नहीं हो सके थे। ऐसे में उसे गुरुग्राम ले जाना पड़ा।

09 अगस्त 2021 : दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।
राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने की सूचना मिली है, लिखित में सरकार के आदेश का इंतजार है। कानून व्यवस्था को लेकर तीन बार पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। जेल के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar