रविवार को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, एक साथ नजर आएंगे ये दो ग्रह

 


अंतरिक्ष की गहराईयों में अनगिनत रहस्य छिपे हुए हैं. जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है. कई बार आसमान में ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह सकता है. ऐसा ही एक रहस्यमयी नजारा कल यानी रविवार को देखने को मिला. जब दो ग्रह एक साथ नजर आएंगे. आज जानते ही हैं कि अंतरिक्ष में हमारी पृथ्वी के अलावा सैकड़ों ग्रह मौजूद है. जो हमें रात के अंधेरे में आसमान में नजर आते हैं. अब खगोल वैज्ञानिकों ने एक दावा किया है 13 फरवरी को आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने देखने को मिलेगा.

दरअसल, 13 फरवरी यानी रविवार को आसमान में मंगल और शुक्र एक साथ नजर आएंगे. खगोल वैज्ञानिक इस मिलन को काफी अनोखा और दुर्लभ बता रहे हैं. बता दें कि इस खगोलीय घटना की सबसे अनोखी बात ये है कि इसको देखने के लिए किसी टेलिस्कोप या किसी अन्य यंत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप इसे सामान्य यानी नंगी आंखों से भी देख सकते हैं. एस्ट्रोनॉमर्स भाषा में इस घटना को कंजक्शन कहा जाता है. ये दुर्लभ घटना रविवार रात को 9 बजकर 38 मिनट पर आसमान में देखी जा सकेगी.

अमेरिकी एक वेबसाइट ने इस घटना के होने का दावा किया है. ये वेबसाइट Nasa’s Jet Propulsion Laboratory में मौजूद पब्लिक डेटा को जुटाकर अध्ययन करती है. रविवार यानी 13 फरवरी को जब ये घटना होगी तब मंगल काफी चमकीला हो जाएगा और इसके साथ ही दोनों ग्रह दक्षिण की तरफ आपस में चिपके हुए दिखाई देंगे. अगर आप भी इन ग्रहों की पहचान नहीं कर पाते हैं तो सुविधा के लिए एंड्राइड और आईओएस ऐप्स की मदद से इन्हें पहचान सकते हैं. जिनकी मदद से आप इस दुर्लभ घटना को आसानी से देख पाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने